कुछ दिनों से , जोर शोर से
देश में लग रहा है ये नारा
हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा
तिरंगा है जान से प्यारा…..

आज़ाद वतन की आज़ादी में
तिरंगा लहराये प्यारा
सबसे प्यारा, सबसे न्यारा
हिंदूस्तान हमारा….

परचम के तीन रंगों की
अलग मर्यादा , पहचान है
धर्म, कर्म और ओज से जुड़ी
तिरंगे की कहानी है…..

केसरिया रंग दर्शाता है
साहस, श्रम , कर्मठता को
नीले चक्र संग सफेद रंग
दर्शाता सत्य, अहिंसा, शांति को…..

शस्यश्यामलाम् हरा रंग
प्रतीक है समृद्धि का
चौबीस तीलियों का धर्म चक्र
पहचान है कर्म के पहिये का…..

जिस देश का परचम अनमोल इतना,
अखंडता की पहचान है
उस देश को कभी खंडित न करना
भारत माता की हम सब संतान हैं……

तिरंगे की शान कुछ और है बढ़ती
जब शहीद उनमें लिपटे जाते हैं
देश की सुरक्षा की ख़ातिर
बलिवेदी पर वो चढ़ते हैं…..

भारत माता की आज़ादी के
75 वर्ष परिपूर्ण हुए
इतिहास लिखेगी नई पीढ़ी
दौर पुराने सम्पूर्ण हुए…..

© चंचलिका


Chanchlika Sharma

Chanchlika Sharma

Pure soul